{"_id":"67f01dc3bafc15ebd706cc14","slug":"second-semester-examination-forms-will-be-filled-soon-the-confusion-is-over-gonda-news-c-100-1-slko1026-135240-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जल्द भरवाए जाएंगे द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म, खत्म हुआ असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जल्द भरवाए जाएंगे द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म, खत्म हुआ असमंजस
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर में नव स्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा कराने का एलान किया गया है। लेकिन, अभी तक मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म न भरवाए जाने से असमंजस के दौर से गुजर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा है कि विवि द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा कराने का एलान कर चुका है। जल्द ही परीक्षा फॉर्म भरवाने के साथ ही पाठ्यक्रम की विसंगतियों को दूर कर परीक्षा कराने की तैयारी है।
एलबीएस पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुलसूम बानो, अलीशा और दीपा गोस्वामी के साथ ही बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता सिंह और शक्ति पांडेय ने कहा कि मई के आखिरी सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षा प्रस्तावित है, मगर उन्हें अभी तक नए विश्वविद्यालय के परीक्षा पाठ्यक्रम व पैटर्न तक की जानकारी नहीं दी गई। इतना ही नहीं, महाविद्यालय में शिक्षक भी अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। बताया कि नई शिक्षा नीति के नाम पर महाविद्यालय में पहली बार सतत मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। कॉलेज के नोटिस में मिड टर्म का नाम दिया गया। अब शिक्षक कह रह रहे हैं कि मिड टर्म परीक्षा बाद में होगी। इसके साथ ही सतत मूल्यांकन परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं। मगर अभी तक सेमेस्टर परीक्षा के लिए क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनकी तैयारी परीक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रही है, बल्कि अलग-अलग दावे के साथ ही पठन-पाठन कराया जा रहा है। शक्ति व हर्षिता का कहना है कि उनकी परीक्षा अवध विश्वविद्यालय परीक्षा पैटर्न पर ही होनी चाहिए। इससे इतर परीक्षा कराने पर परीक्षा में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा के लिहाज से जल्द निर्णय के साथ ही पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न के लिए स्पष्ट अधिसूचना के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
गोंडा व बहराइच के लिए नहीं भर पा रहा फॉर्म
एलबीएस पीजी कॉलेज के नैक प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए नोटिस जारी किया है। मगर, वेबसाइट पर गोंडा व बहराइच जिले के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा फाॅर्म नहीं भर पा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों व शिक्षक में असमंजस की स्थिति है। उत्तर प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालयों की ओर स्थिति स्पष्ट होने से महाविद्यालय के पाठन-पाठन समेत गतिविधियों में मदद मिलेगी।
बढ़ी मुश्किल
बीते दो अप्रैल को अवध विश्वविद्यालय का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एलबीएस पीजी कॉलेज महाविद्यालय की ओर से परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए नोटिस जारी किया गया है। दो से 11 अप्रैल के बीच परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए कहा गया है। साथ ही महाविद्यालय में तीन से 12 अप्रैल के बीच सुबह 10 से तीन बजे के बीच परीक्षा फाॅर्म की छाया प्रति व रसीद जमा करने के लिए कहा गया है। प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय का कहना है कि अवध विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के क्रम में निर्देश जारी किया गया है। मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेशों का भी अनुपालन कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय कर रहा है परीक्षा कराने की तैयारी
मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अवध व सिद्धार्थ विवि की ओर से मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की संस्तुति के आधार पर कराई गई है। विवि द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा कराने का एलान कर चुका है। जल्द ही परीक्षा फॉर्म भरवाने के साथ ही पाठ्यक्रम की विसंगतियों को दूर कर परीक्षा कराने की तैयारी है। देवीपाटन मंडल के किसी कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों को असमंजस में नहीं रहना चाहिए। विश्वविद्यालय छात्रहित को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहा है।