फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seats in trains are full, tickets are not available even in Tatkal

Gonda News: ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल में भी नहीं मिल रहा टिकट

Wed, 25 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seats in trains are full, tickets are not available even in Tatkal
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़े यात्री। स्रोत: विभाग
शुरू हुआ त्योहार मनाने के लिए आवाजाही, ट्रेनों में अभी से ही बढ़ने लगी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। दीपावली व डाला छठ पर्व को देखते हुए ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि नई दिल्ली, मुंबई, जम्मू तवी व लुधियाना से गोंडा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नहीं है। महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब के ट्रेनों के स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक के कोच अगले दो माह तक के लिए अभी से फुल हो गये हैं। तत्काल सुविधा से भी टिकट नहीं मिल रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी करना पड़ रहा है।
रेलवे के रेकॉर्ड देखें तो कुछ ट्रेनें 15 अक्टूबर तक फुल हैं तो कुछ 30 नवंबर तक। ऐसा ही कुछ हाल गोंडा से नई दिल्ली, मुंबई, लुधियाना व अहमदाबाद सहित महानगरों को आने व जाने वाली ट्रेनों का भी है। बावजूद इसके भीड़ के मुताबिक स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों को हलकान होना पड़ रहा है। मजबूर होकर यात्री ट्रेनों के गेट पर व कोच के शौचालय तक में खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन



गोंडा से होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति

गोरखधाम सुपरफास्ट के स्लीपर में व थर्ड एसी में 30 अक्टूबर तक फुल। वैशाली सुपरफास्ट के स्लीपर में 30 अक्टूबर व थर्ड एसी में 15 अक्टूबर तक फुल हैं। सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 15 अक्टूबर व थर्ड एसी 30 नवंबर तक फुल है। कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 नवंबर व थर्ड एसी में 25 नवंबर तक, अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 नवंबर व थर्ड एसी में 16 नवंबर तक फुल हैं। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर में 27 अक्तूबर तथा थर्ड एसी में 29 अक्तूबर तक फूल हैं। जम्मू तवी एक्सप्रेस में स्लीपर में 30 अक्तूबर व थर्ड एसी में 25 अक्तूबर तक फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed