फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM Sadar removed due to controversy

विवादों से घिरे एसडीएम सदर को हटाया

Tue, 17 Nov 2020 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
SDM Sadar removed due to controversy
गोंडा। भूमि विवादों में मनमानी कार्रवाई से विवादों में घिरे उपजिलाधिकारी सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी पद पर तैनाती दी गई है। एसडीएम सदर की शासन स्तर से कई शिकायतें थीं और प्रशासन के अधिकारी भी इनके कार्य से संतुष्ट नहीं थे। शासन तक मामला पहुंचने पर एसडीएम सदर को हटाया गया है। उनके स्थान पर प्रशिक्षु पीसीएस कुलदीप सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है। तरबगंज तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा के अस्वस्थ होने पर उनके स्थान पर बाराबंकी से आए पुष्कर मिश्र को तरबगंज का तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन

राजस्व मामलों में लापरवाही और विवादों के निस्तारण में नियमों की अनदेखी एसडीएम सदर को भारी पड़ गई। शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। सदर तहसील के सीहा गांव निवासी शिक्षक विश्वनाथ मिश्र के मामले में एकतरफा कार्रवाई की शिकायतें शासन स्तर से हुईं थीं।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील में एक दर्जन से अधिक भूमि विवाद के मामलों में मनमानी कार्रवाई और विवाद बढ़ने की शिकायत सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की शिकायत का संज्ञान लेकर उनसे मोबाइल पर बात करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तभी से कार्रवाई का अनुमान लगाया जा रहा था। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मंगलवार को एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर कलेक्ट्रेट में तैनाती दी है। वहीं, तरबगंज के तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा अस्वस्थ हैं और 15 दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में डीएम ने व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए तहसीलदार पुष्कर मिश्र को तरबगंज में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed