फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scientist Shubham succeeded in UPSC in the first attempt itself.

गोंडा से चयनित दो आईएएस और दो पीसीएस अफसरों की ट्रेनिंग शुरू, परिजनों के चेहरे चमके

Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scientist Shubham succeeded in UPSC in the first attempt itself.
- फोटो : amar ujala

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले जिले के दो सितारे प्रशिक्षण के लिए मसूरी पहुंच गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में चयनित चार मेधावियों का प्रशिक्षण भी लखनऊ में चल रहा है। यहां पर नए अधिकारी के रूप में उन्हें प्रशानिक दक्षता के साथ ही बहुमुखी व्यक्तित्व से निखारने का प्रशिक्षण होगा। आईएएस अधिकारियों का तीन महीने तक संयुक्त प्रशिक्षण होगा। उसके बाद कैडरवार ट्रेनिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


 संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली वैष्णवी पाॅल और ईशान अग्रवाल ने प्रशिक्षण के लिए मसूरी के लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में योगदान दे दिया है। शहर के छेदीपुरवा निवासी वैष्णवी पाॅल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौर में प्रशासनिक जानकारी के अलावा बहुत ही व्यवहारिक जानकारियां दी जाती हैं। अधिकारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सोमवार को दूरभाष पर वार्ता के दौरान वैष्णवी ने बताया कि पहले तीन महीने सभी अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण होगा। उसके बाद कैडरवार अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि उद्योग, ग्रामीण विकास विविध क्षेत्रों के महत्वपूर्ण ज्ञान दिए जाएंगे। विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां के आबादी से प्रभावी बातचीत के गुर सिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन


शहर के इमलिया गुरुदयाल निवासी ईशान अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण व दौर है, जिसमें अधिकारियों को जीवन का सार मिल जाता है। लिपिक से लेकर कलेक्टर तक के दायित्वों की जानकारी दी जाती है। कंप्यूटर में दक्ष बनाया जाता है। इसी प्रकार यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ मेें दाखिल हुए जिले के मनकापुर के हरनाटायर निवासी संदीप तिवारी ने बताया कि 20 जुलाई को अकादमी में दाखिला हो गया है। 21 जुलाई से 17 अक्तूबर तक प्रशिक्षण चलेगा। सुबह दस बजे से शाम 05.30 तक कक्षाएं चलती है। जिसमें वित्त, कानून-व्यवस्था, सोशल मीडिया प्रबंधन के जानकारी दी जा रही है। महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जानकीनगर की रहने वाली पीसीएस में चयनित ज्योति चौरसिया ने बताया प्रशिक्षण व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। एक बेहतर अधिकारी बनाने के लिए प्रशिक्षक पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के गए लाल, परिजन निहाल 
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर बेटी के आईएएस बनने का सपना संजोए वैष्णवी पाल के पिता आदित्य पाल खूब गदगद हैं। बेटी के उपलिब्धयों का बखान करते हुए खुशी जता रहे हैं। ईशान अग्रवाल के पिता डॉ. महेश अग्रवाल व माता डॉ. अपर्णा अग्रवाल बेटे को प्रशिक्षण में शामिल होने पर बेहद खुश हैं। इसी प्रकार संदीप तिवारी, ज्योति चौरसिया व विक्रम कौशल के परिवार वालों में खुशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed