{"_id":"611a94a18ebc3e430c7ed163","slug":"schools-opened-after-four-months-the-first-day-was-spent-waiting-for-the-children-gonda-news-lko5915103124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद खुलेे स्कूल कालेज, कुछ में पहुंचे बच्चे कहीं होता रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद खुलेे स्कूल कालेज, कुछ में पहुंचे बच्चे कहीं होता रहा इंतजार
विज्ञापन
-गोंडा के बेलसर में कोरोना नियमों का पालन कर कक्षा में बैठे छात्र।
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोविड के कारण बीते चार माह से बंद स्कूल कालेजों के ताले सोमवार से फिर खुले। स्कूल कालेज खुलने के बाद पहला दिन बच्चों के इंतजार में ही बीता। कई कालेजों में बच्चों ने आफ लाइन पढ़ाई के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तो कई स्कूलों में शिक्षक बच्चों का इंतजार करते नजर आए।
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से खुले स्कूल कालेजों में कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन परखने को औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत उपस्थिति ही रखने को निर्देशित किया।
सोमवार को चार महीने बाद खुले माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ 20-30 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन के निर्देश पर शिक्षक व कर्मचारी करोना गाइड लाइन का पालन कराने व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एसएमएस व फोन काल से अभिभावकों से संपर्क करने में व्यस्त नजर आए। निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नोडल अधिकारी व जेडी फैजाबाद देवीपाटन मंडल ने स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
सोमवार को खुले जिले के 486 स्कूल कालेजों में बच्चों की उपस्थिति 20 से 30 प्रतिशत ही रही। परसपुर के दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कालेज में मात्र 55 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। विद्यालय के परीक्षा विभाग प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए लगातार कम्प्यूटर से मैसेज किया जा रहा है।
विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि बच्चों को वॉट्सएप मैसेज करने के बाद अब कॉल करके विद्यालय आने के लिए कह रहे हैं। वहीं बेलसर के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में भी उपस्थित 30 प्रतिशत के आस पास ही रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को 250 बच्चे ही स्कूल आए। व्यवस्था जांचने पहुंचे नोडल अधिकारी/संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल आनंद कर पांडेय ने महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कक्ष में जाकर छात्र-छात्राओं के पठन - पाठन की जानकारी ली।
सोमवार से खुले स्कूल कालेजों में साढ़े आठ घंटे के कार्यदिवस को लेकर शिक्षकों में आक्रोश दिखा। शिक्षकों ने पहले दिन ही काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य शुरू किया। इस दौरान कई जगह शिक्षकों ने विभागीय निर्देश के खिलाफ नारेबाजी भी की।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने बताया कि सुबह से शाम तक साढ़े आठ घंटे शिक्षण करना न्याय संगत नहीं है। कहा कि इस तरह का सरकार द्वारा जारी निर्देश शिक्षा अधिनियम के विपरीत है। बताया कि 24 अगस्त तक काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया जाएगा।
25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि स्कूल कालेजों में शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। काली पट्टी बांध कर शिक्षण कर रहे शिक्षकों के बारे में कहा कि शिक्षकों को विरोध नहीं करना चाहिए। बच्चो के हित में कार्य करना चाहिए।