फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   School vehicles will not be able to run without fitness

Gonda News: बिना फिटनेस के नहीं चल सकेंगे स्कूल वाहन

Mon, 24 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
School vehicles will not be able to run without fitness
गोंडा। सड़क सुरक्षा के लिए अब ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 119 स्कूलों को चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस के स्कूल वाहन नहीं चलने चाहिए। ऐसा मिला तो स्कूलों की मान्यता समाप्त होगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों के 131 स्कूल वाहन बिना फिटनेस के ही चल रहे हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लिया और स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को भी बैठक में बुलाया। डीएम ने नेहा शर्मा ने साफ कहा कि स्कूली बच्चों के जीवन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया कि इसकी नियमित पड़ताल करें।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ हाइवे पर हो रहे हादसों में जनहानि रोकने के लिए विशेष प्रबंध करने का निर्देश दिया। कहा कि करनैलगंज में ट्राॅमा सेंटर की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित किया जाए। जिससे ट्राॅमा सेंटर का प्रस्ताव भेजा जा सके। वहीं जब तक स्थापना नहीं हो जाती है, तब तक के लिए करनैलगंज सीएचसी में ही ट्राॅमा सेंटर के रूप में विकसित करें। जिससे सड़क हादसों में घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सके। बैठक में एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा, आरटीओ अजय कुमार, एआरटीओ बबिता वर्मा, बीएसए प्रेमचंद यादव, डीआईओएस राकेश कुमार, डीटीओ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed