{"_id":"618ab509bf5bdf011f34fbe1","slug":"school-students-showed-their-strength-in-children-s-sports-competitions-gonda-news-lko603704236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल क्रीडा प्रतियोगिताओं में परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल क्रीडा प्रतियोगिताओं में परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने दिखाया दम
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। इसी क्रम में झंझरी के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तरहर व न्याय पंचायत पिपरा पदुम के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई। कंपोजिट विद्यालय, पूरे उदयी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षक संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर बालक-बालिका दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी और खो-खो खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 50 मीटर दौड़ बालक व बालिका वर्ग में शोभित, योग्यता, 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग प्राथमिक अनुभाग मेंहदी काजल प्रथम, उच्च प्राथमिक वर्ग में शिवानी सिंह व विशाल तिवारी विजेता घोषित हुए।
200 मीटर बालक बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर दौड़ में पल्टूराम व नंदिनी विजेता घोषित हुए। कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय, ठोरहंस की टीम विजेता घोषित हुई।