{"_id":"63a35234bb2a6a48bd6aee0a","slug":"school-student-gonda-self-defence-gonda-news-lko6630085175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जूनियर हाईस्कूलों में आत्मरक्षा में निपुण होंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जूनियर हाईस्कूलों में आत्मरक्षा में निपुण होंगी बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रानी लक्ष्मी बाई प्रशिक्षण के तहत जिले के 901 जूनियर हाईस्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाया जाएगा। अटैक इज दी बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस की थीम पर जनवरी माह से छात्राओं को किक और पंच का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेटियों को शारीरिक अनुदेशक ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने समाज में बढ़ रहे छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग, यौन हिंसा, अचानक हमले को देखते हुए जूनियर हाईस्कूलों की बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षित करने की योजना शुरू करने को कहा। जिले में 6 से 8 तक की 30 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मिलेगा। शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों व खेल शिक्षकों को छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया।
कार्यक्रम के तहत पहले सप्ताह में छात्राओं को वार्मअप प्रशिक्षण के साथ बाल सुरक्षा, कानून और हेल्प लाइन नंबर 1090 की जानकारी देनी होगी। इन सभी गतिविधियों पर खंड शिक्षा अधिकारी को मॉनिटरिंग करनी होगी।
विज्ञापन
चरणवार तय हुई व्यवस्था
बालिकाओं को प्रथम स्तर और दूसरे स्तर पर वार्मअप, रनिंग, स्ट्रेचिंग जंपिंग आदि गतिविधि कराई जाएगी। दूसरे चरण में वार्मअप, वार्मअप, रनिंग, स्ट्रेचिंग जंपिंग, सुरक्षा के बिंदुओं चर्चा, मॉकड्रिल का आयोजन होगा।
तीसरे स्तर पर सिंगल पंच, डबल पंच, ट्रिपल, मिडिल पंच, सिंगल हैंड ग्रिप, चिन पंच, फेस पंच, चेस्ट अटैक, थाई डिफेंस, नेट अटैक, एल्बो अटैक, बैक साइड डिफेंस, रिब अटैक फ्राम साइड, फ्रंट नेक ग्रिप, साइड एब्डामिनल किक, किक इन साइड आउट साइड, नोज किक, चेस्ट किक, वेस्ट किक आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की तैयारी पूरी
जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जनवरी माह से आयोजन होंगे। राम खेलावन सिंह, प्रभारी बीएसए