फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   School student being trampled by the tractor, death

स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
School student being trampled by the tractor, death
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर बालेश्वरगंज चौराहे के समीप बुधवार की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूल जा रही एक छात्रा को रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना वजीरगंज क्षेत्र के जमुनहा मझरेती गांव के रहने वाले फौजदार की बेटी काजल (16) वजीरगंज के डीएवी इंटर कॉलेज वजीरगंज में 10 की छात्रा थी। वह बुधवार की सुबह साइकिल से कालेज जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


वह बालेश्वरगंज चौराहे के समीप पहुंची थी तभी रामपुर की ओर से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय काजल की रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत फरार हो गया।


काजल के मौत की सूचना उसके घर पहुंचते ही वहां  कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद यादव ने बताया कि जानकारी मिली है तो तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed