{"_id":"61325a1e8ebc3ec9087f9fc4","slug":"school-gonda-news-lko5939326114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी ने पढ़ाया बच्चों को पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी ने पढ़ाया बच्चों को पाठ
विज्ञापन
03द्दस्रड्डश्च7-गोंडा में करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा का निरीक्षण करते सहायक शिक्षा नि?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज(गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय, धौरहरा में शुक्रवार को सहायक शिक्षा निदेशक ने पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ कक्षा में शिक्षण कार्य में शिक्षक बनकर बच्चों को पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य स्कूलों का निरीक्षण भी किया। लखनऊ से आए सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं) महेश प्रताप सिंह ने स्कूलों का दौरा किया।
शिक्षा अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पहुंचे। धौरहरा स्कूल में उन्होंने अध्यापकों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने सहायक शिक्षा निदेशक का स्वागत किया। सहायक शिक्षा निदेशक को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने अपनी लिखी हुई पुस्तकों को भेंट किया। उन्होंने कक्षा संचालन के दौरान कक्षा में जाकर बच्चों के बीच समय बिताया और पढ़ाया।
इस दौरान भालेन्दु कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद, सीमा सिंह, राजकुमार, पप्पू कुमार तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद टीम जूनियर हाई स्कूल बसेहिया पहुंची। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह रहे। अगले स्कूल के रूप में टीम ने प्राथमिक विद्यालय भकला देखा। टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। अधिकारियों की टीम उसके बाद हलधरमऊ ब्लाक पहुंची। कंपोजिट विद्यालय रेरुवा में स्कूल का हाल देखने के बाद टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हलधरमऊ देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।