{"_id":"6349a0f12cb71a10605f4639","slug":"school-gonda-flud-gonda-news-lko652880976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से घिरा कॉलेज, प्रधानाचार्य के घर चल रही क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से घिरा कॉलेज, प्रधानाचार्य के घर चल रही क्लास
विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के बेलसर में छत पर पढ़ाई कर रहीं छात्राएं। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। जलभराव के कारण शीतला प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ाई बंद है। जलभराव की समस्या से 176 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बालिका इंटर कॉलेज में पानी भरा है। ऐसी स्थिति तब है, जब कॉलेज के अध्यक्ष एसडीएम तरबगंज हैं। इससे आजिज आकर प्रधानाचार्या ने अपने घर में पढ़ाई शुरू करा दी है। कभी जमीन पर तो कभी छत के ऊपर बोरी बिछा कर छात्राओं को पढ़ाई कर रहीं हैं।
विकास खंड में साल 1999 में सरकार से एक कन्या इंटर कॉलेज खोले जाने की व्यवस्था की गई थी। निजी प्रबंध तंत्र से कॉलेज स्थापना पर बीस लाख का अनुदान मिला था। प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने बताया की चार पांच साल से जलभराव होने से बरसात में विद्यालय बंद करना पड़ता है। छात्राओं की संख्या लगातार घटती जा रही है।
लगातार दस दिन तक विद्यालय बंद रहने के बाद जब कोई जल निकासी की व्यवस्था नहीं बनी तो अपने घर पर विद्यालय संचालन शुरू कर दिया है। बता दें कि पूजा सिंह के बाबा स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह उर्फ शीतलू बाबा चार बार विधायक रहे हैं, उन्हीं के नाम पर यह विद्यालय खोला गया था। कॉलेज में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई होती है।