फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   school,gonda,Basic school,abhiyan,study

इस माह एक हजार स्कूलों की होगी पड़ताल

Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
school,gonda,Basic school,abhiyan,study
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के साथ संसाधनों के वास्तविक स्थिति की पड़ताल होगी। इसके लिए पूरे नवंबर माह अभियान चलेगा। शिक्षा अफसरों की शिक्षकों की उपस्थिति के साथ उनकी ओर से किए जा रहे पढ़ाई की स्थिति को परखेंगे। इस दौरान रिपोर्ट ऑनलाइन की जाएगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूलों का सतत निरीक्षण होगा। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 2611 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्था को सुधारने की पहल एक बार फिर से शुरू होगी। बीते महीनों में स्कूलों के निरीक्षण में तीन सौ से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनके वेतन की कटौती की गई है। इसके साथ ही स्कूलों में संसाधनों के कमी की रिपोर्ट अपडेट की गई है। जिससे अब करीब पांच सौ स्कूलों में बाउंड्री निर्माण के 46 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। इसमें उन स्कूलों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जो दूरस्थ हैं और अधिकारी पहुंचे नहीं हैं। ऐसे करीब एक हजार स्कूलों का लक्ष्य बनाकर अभियान शुरू किया जा रहा है। स्कूलों के स्थिति की रिपोर्ट के आधार पर विभाग कार्य योजना भी तैयार करेगी। जिससे स्कूलों की कमी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

नए ढंग से शिक्षा का प्रशिक्षण
स्कूलों में नए बदलाव की जानकारी के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जिसके तहत ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षक तैनात हैं और वह प्रशिक्षण दे रहे हैं। इससे शिक्षक नए बदलावों को स्कूलों में लागू कर सकें। बताया जा रहा है कि इस माह जिले के करीब आठ हजार शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जोकि निपुण भारत के लक्ष्य तो हासिल ही करेंगे, नए तरीके से शिक्षा देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed