{"_id":"6a06123365ac8df8cd0ac5df","slug":"school-bus-brake-failed-stopped-after-hitting-a-pillar-gonda-news-c-100-1-gon1041-158315-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूल बस का ब्रेक फेल, खंभे से टकराकर रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूल बस का ब्रेक फेल, खंभे से टकराकर रुकी
Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस से उतरते विद्यार्थी।
नवाबगंज। कस्बे में कटी तिराहे पर बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित बस सड़क किनारे बिजली के खंभे और दुकान के बीच फंसकर रुक गई। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। हादसे के कारण अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर जाम लग गया। हादसे के समय बस में 50 से अधिक विद्यार्थी सवार थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से उनके घर भिजवाया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बस एसएमआई इंटर कॉलेज की थी। मामले की जांच की जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर बिना फिटनेस वाली बसें सड़क पर दौड़ रही हैं।