{"_id":"62ed5f9d5eed9325eb51f588","slug":"school-basic-school-books-gonda-news-lko642857764","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिली किताबें, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिली किताबें, खिले चेहरे
विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा के कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार में छात्रों को पुस्तकें वितरित करते डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में किताबों का वितरण शुरू हो गया है। झंझरी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल छावनी सरकार में किताबों का वितरण डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया, कहा कि शिक्षा से ही समाज सशक्त होगा। उन्होंने बच्चों से सवाल किया और बच्चों ने खुलकर जवाब दिया। पढ़कर आगे क्या बनना चाहते हो सवाल पर कई बच्चों ने आईएएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की बात कही। जब डीएम ने पूछा कि परिषदीय स्कूल में पढ़ाई पूरी करके कहां नाम लिखाओगे तो बच्चों ने शहर के एक इंटर कॉलेजों का नाम लेकर बताया। डीएम ने खुशी जताई, कहा कि बच्चे आगे तक की पढ़ाई के लिए अभी से तैयार हैं।
जिलाधिकारी ने स्कूल के तीन सौ बच्चों को किताबों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से तिरंगा झंडा के बारे में सवाल किए तो बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी में दोनों में रंगों के नाम और चक्र आदि के बारे में बताया। इस पर डीएम ने खुशी जताई, उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को भी सराहा कि उन लोगों ने बच्चों को सिर्फ पढ़ाया ही नहीं है, हर स्तर से तैयार कर रखा है। साथ ही डीएम ने स्कूल के बगल में स्थित जिला कारागार के बारे में पूछा कि यहां स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कौन से क्रांतिकारी को फांसी दी गई थी, इस पर भी बच्चों ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का नाम बताया।
कई सवालों का जवाब बच्चों ने दिया और डीएम से खुलकर बात की। जिलाधिकारी खासे गदगद दिखे, उन्होंने शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसी तैयारी से अच्छा लगता है। इसके साथ ही हर स्कूल में वितरण शुरू करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह में जवाब दिए। परिसर में आंगनबाड़ी के बच्चों से वार्ता किये तथा वहां पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का विशेष ध्यान दिया जाय।
बीएसए ने गोद लिया स्कूल, फर्नीचर की कराएंगे व्यवस्था
कंपोजिट स्कूल छावनी सरकार में बच्चों की प्रस्तुति और शिक्षकों के प्रयासों से खुश बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने स्कूल को गोद लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से स्कूल में व्यवस्था कराएंगे।
प्राइमरी में फर्नीचर न होने की स्थिति में उन्होंने कहा कि वह व्यवस्था कराएंगे, जिसमें ग्राम प्रधान राम प्रकाश सिंह ने भी सहयोग की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव, राम खेलावन सिंह, जिला समन्वयक विनोद जायसवाल, खेल शिक्षक संजय सिंह, प्रधानाध्यापक रीता मिश्रा, शिक्षिका रूही खान, संध्या त्रिपाठी, अंकिता द्विवेदी, अनामिका शुक्ला, अंशिका सिंह, मनीषा सिंह, चंदा सिंह, गायत्री देवी, निरूपमा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती श्रीवास्तव, कालिंदी मिश्र आदि रहीं। प्रधानाध्यापक रीता मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद