फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   scholarship

छात्रवृत्ति योजना के छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि स्थानांतरित

Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
scholarship
02द्दस्रड्डश्च13-गोंडा के एनआईसी में छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र देते डीएम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22 के अंतर्गत प्रदेश के 12,17,631 मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन हस्तांतरण प्रदेश के मुख्यमत्री द्वारा किया गया।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने 10 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हस्तांतरण प्रमाणपत्र प्रदान किया। छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र पाने वालों में अनुसूचित जाति वर्ग से राजू गौतम, शिवम भारती, धीरेन्द्र कुमार तथा हेमंत चौधरी, सामान्य वर्ग से सुधांशु मिश्रा व अरूण तिवारी, ओबीसी वर्ग से अरूण कुमार तथा आनंद कुमार एवं अल्पसंख्यक वर्ग से आबिद अली एवं राहिद अली शामिल रहे।
विज्ञापन

वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई जनपदों के लाभार्थी छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने एवं पूरे मनोयोग से अध्ययन करने की अपील की। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने 10 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से छात्रवृत्ति हस्तांतरण प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम कक्षा 9-10 छात्रवृत्ति योजना 2021-22 के अंतर्गत जिले में 74 लाख 31 हजार तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 62 लाख 26 हजार रुपए का भुगतान छात्रवृत्ति के मद में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पोस्ट मैट्रिक अंतर भुगतान की स्थिति के अलावा अन्य को 59 लाख 91 हजार रुपए से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब हर वर्ग के छात्र-छात्राओं के खाते में समय से छात्रवृत्ति योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। कहा कि छात्रवृत्ति की धनराशि निश्चित ही गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का निस्तारण कराएं जिससे छात्र-छात्राओं को समय से योजना का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चाौधरी, जीआईसी के प्रधानाचार्य अरूण त्रिपाठी, टामसन के प्रधानाचार्य राज करन सहित अन्य अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed