फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu's water level decreased by 14 cm

Gonda News: 14 सेंटीमीटर घटा सरयू का जलस्तर

Tue, 04 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased by 14 cm
नवाबगंज के ढेमवाघाट मार्ग पर बाढ़ के पानी में फंसा वाहन। - संवाद
गोंडा। बारिश थमने से नदियों में उफान तो कम हो गया है मगर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सरयू नदी के जलस्तर में अभी आंशिक गिरावट दर्ज हुई है। अब खतरे के निशान से नदी का जलस्तर 1.11 मीटर से घटकर 1.25 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया एक लाख 32 हजार 815 क्यूसेक पानी लगातार आ रहा है। इससे नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। वैसे जलस्तर कम होने से तटबंधों में कटान की आशंका है। बाढ़ नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से हो रहे कार्य भी जलस्तर के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो तटबंधों की सुरक्षा के काम पहले ही हो चुके हैं। अब जहां-जहां तटबंध में किसी तरह का कट होता है उसे सही कर दिया जाता है। फिलहाल जलस्तर कम होने से खतरे का निशान पार करने की संभावना कम हुई है। वहीं, तरबगंज क्षेत्र में बाढ़ का पानी परेशानी खड़ी करने लगा है। सरयू नदी के तटवर्ती नवाबगंज क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज से सोहावल जाने वाले ढेमवा मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। वहीं, कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकल रहे हैं। तुलसीपुर माझा होते हुए सोहावल को जाने वाली ढेमवा मार्ग पर पिछले वर्ष बाढ़ के तेज बहाव के चलते तीन स्थानों से सड़क कट गई थी। दत्तनगर के बैसिया, ढेमवा पुलिस चौकी के निकट व ढेमवा पुल के पास सड़क कटने के चलते लोग बैसिया से ढेमवा पुल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से जाते थे। अब इस मार्ग पर भी जलभराव हो गया है। वहीं, पुल के नीचे से होकर गुजरने वाला मार्ग जलमग्न हो चुका है। इससे रास्ता तो बंद कर दिया गया मगर लोगों को सोहावल व लखनऊ के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में तमाम लोग जलमग्न रास्ते से ही जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। यहां नाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को इस रास्ते जा रहा एक पिकअप तेज बहाव में फंस गया। जिसे निकालने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर है। लगातार निरीक्षण हो रहा है। अधिकारियों को सतर्क किया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed