फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu water started moving towards the population

Gonda News: आबादी की तरफ बढ़ने लगा सरयू का पानी

Thu, 31 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saryu water started moving towards the population
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू फिर उफान पर है। नदी खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर दूर रह गई है। डिस्चार्ज न घटने के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जहां बांध को कटान से रोकने के लिए परखोपाइन, बल्ली व बांस के साथ नायलाॅन की पायलिंग की गई थी, वहां बृहस्पतिवार को जलभराव हो गया और सरयू की धारा बहने लगी।
विज्ञापन

नदी का डिस्चार्ज भी करीब ढाई लाख क्यूसेक के आसपास बना हुआ है। नदी खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 106.020 पर पहुंच गई है। ग्राम बहुवन मदार मांझा के पास नदी और बांध के बीच खाली पड़ी करीब 200 मीटर भूमि को कटान को रोकने के लिए दो सप्ताह से जद्दोजहद चल रही थी। वहीं, नदी का जलस्तर जैसे ही बढ़ना शुरू हुआ वैसे ही कटान रोकने के सारे उपाय बाढ़ के पानी में बहते नजर आए। नदी का पानी अब बढ़ते हुए बांध से टकराने लगा है।
विज्ञापन

ग्राम चंदापुर किटौली के पास भी यही हालात बन चुके हैं। जबकि दोनों स्थानों को अतिसंवेदनशील घोषित कर लगातार निगरानी की जा रही है। ग्राम चंदापुर किटौली और बहुवन मदार मांझा गांव के सामने बांध में पत्थर पिचिंग की गई है। सरयू का जलस्तर बढ़ते हुए अब मैदानी इलाकों के साथ ही आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगा है। दो दिन पहले ग्राम बहुवन मदार मांझा के सामने खाली पड़ी जमीन पर किसान धान की फसल लगाने की जुगत भिड़ा रहे थे, आज वहां बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्लपुरवा माझा में कटान शुरू


विश्नोहरपुर (गोंडा)। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही साकीपुर के मजरे शुक्लपुरवा के माझा में चहलावा की अपेक्षा कटान तेज हो गया है। गांव के राम मनोरथ के दो छप्पर लगभग 25 दिन पहले कटान में समा गए थे। एक छप्पर 15 दिन पहले कटा था। बीते दिन कटान ने तेजी पकड़ी तो उन्होंने छप्पर उठाकर 10 मीटर दूर रख लिया। बृहस्पतिवार को कटान वहां तक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई। बगल के रामकुमार का भी यही हाल है। उनके घर तक कटान शुरू हो गया है। इसके चलते वह अपना सामान समेटकर सड़क पर ले जा रहे हैं। कटान के चलते गांव के अन्य लोग भी पलायन को मजबूर हो रहे हैं।

चहलावा में कटान की गति धीमी है। रामचंदर व राम मिलन के घर के निकट कटान का खतरा मंडराने लगा है।


राजस्व टीम मुस्तैद, बाढ़ चौकियां अलर्ट

उपजिलाधिकारी करनैलगंज यशवंत राव का कहना है कि जलस्तर बढ़ने की सूचना मिल रही है। ग्राम नकहरा, चंदापुर किटौली, बहुवन मदार मांझा में राजस्व टीम को मुस्तैद किया गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed