फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu water level recedes; relief in Manjha area

Gonda News: सरयू का जलस्तर घटा, मांझा क्षेत्र में राहत

Thu, 17 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level recedes; relief in Manjha area
 साकीपुर बाड़ी माझा में घटा बाढ़ का पानी। - संवाद
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के मांझा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बाढ़ का पानी घटने लगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन नदी किनारे घड़ियाल और मगरमच्छ दिखने की चर्चाओं से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से निकलकर जलीय जीव किनारे दिखाई दे रहे हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी की अभी वन विभाग से पुष्टि नहीं हुई है। एल्गिन ब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 105.870 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। अयोध्या में जलस्तर 92.550 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर जलस्तर घट रहा है। बैराजों से कुल 2,85,268 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

दत्तनगर के फूलचंद यादव ने बताया कि पानी घटने के साथ कटान का खतरा भी कम हुआ है। नदी के बहाव से आई मिट्टी खेतों के किनारे जमा होने से नदी का रुख पूरब की ओर खिसक रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामसजीवन यादव ने बताया कि बाढ़ और कटान से राहत है, लेकिन घड़ियाल के बाद मगरमच्छ दिखने की बात सामने आने से लोग चिंतित हैं।
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक ने बताया कि पानी अधिक होने के कारण उस समय रेस्क्यू संभव नहीं था। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया था। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी का कहना है कि सुबह एक सूचना मिली थी, टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed