Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu is desperate to touch the red mark, Dhemwa road is submerged

Gonda News: लाल निशान छूने को सरयू बेताब, ढेमवा मार्ग हुआ जलमग्न

Tue, 01 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Saryu is desperate to touch the red mark, Dhemwa road is submerged
करनैलगंज में सरयू नदी के किनारे कटान रोकने का प्रयास करते श्रमिक। - संवाद 
करनैलगंज/विश्नोहरपुर (गोंडा)। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। 15 घंटे के भीतर जलस्तर 43 सेंटीमीटर बढ़ने के साथ ही एल्गिन ब्रिज पर मंगलवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 105.330 तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान से महज 74 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

विभिन्न बैराजों से नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी सरयू में आ रहे पानी ने किसी गांव की तरफ रुख नहीं किया है। नदी मैदानी इलाकों में करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैल रही है। मैदानी इलाकों में पानी भरने के साथ ही गांवों की तरफ रुख करेगा। सोमवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर दिन में दो बजे तक खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 104.570 था। उस समय का डिस्चार्ज 1,89,694 क्यूसेक था, रात आठ बजे जलस्तर 104.870 पहुंच गया। मंगलवार सुबह आठ बजे तक नदी का जलस्तर 105.270 पहुंच गया, उस समय का डिस्चार्ज 2,67,636 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे मिले आंकड़े में जलस्तर 105.330 पर और डिस्चार्ज 2,58,162 था।
विज्ञापन

सरयू के बढ़ते जलस्तर के चलते दत्तनगर में ढेमवा मार्ग मंगलवार सुबह बंद हो गया। मार्ग पर पानी भरने से दूध व्यापारियों, मजदूरों, नौकरीपेशा के साथ ही विद्यार्थियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। ऐली परसौली निवासी साधू ने बताया कि सोमवार को अयोध्या के गौरिया मऊ रिश्तेदारी में गए थे। तब ढेमवा मार्ग पर पानी नहीं आया था। मंगलवार को पानी में पैदल चलकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी यशवंत राव का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में राजस्व कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। अभी तक किसी गांव में पानी नहीं पहुंचा है। चंदापुर किटौली व नकहरा, बहुवन मदार मांझा में ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
वहीं, मंगलवार को बाढ़खंड के चीफ मनोज साहू व एक्सईएन जय सिंह ने बहुवन मदार मांझा, चंदापुर किटौली के साथ ही सकरौर भिखारीपुर तटबंध का निरीक्षण किया। इस मौके पर सहायक अभियंता पंकज आर्य, अवर अभियंता रवि वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



बांध पर आशियाना बनाने में जुटे ग्रामीण
सरयू का पानी बढ़ने पर सबसे पहले मांझा रायपुर, परसावल, बेहटा और पारा गांव प्रभावित होगा। चूंकि ये गांव दो बांधों के बीच हैं। इन गांवों के ग्रामीण अब अपना आशियाना बांध पर बनाने की जुगत में लग गए हैं। गांव के सुखदेव यादव, राम जागे, रामसजीवन, दिनेश कुमार, शिवबरन आदि का कहना है कि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो दो दिन में गांव में बाढ़ आ जाएगी। दूसरी तरफ सोमवार से लगातार रुक-रुककर हो रही बरसात भी बांध के लिए मुसीबत बन रही है। बांध बचाव के लिए बन रहे स्पर निर्माण का काम बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। जगह-जगह रैन कट्स बन रहे हैं, जिससे बांध कमजोर होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed