फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu canal track cut, wheat and mustard crops drowned in water

Gonda News: सरयू नहर की पटरी कटी, पानी में डूब गईं गेहूं व सरसों की फसल

Sat, 30 Dec 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Saryu canal track cut, wheat and mustard crops drowned in water
गोंडा में छपिया के अगयामाफी गांव में नहर कटने से डूबीं फसलें।
मसकनवा (गोंडा)। सरयू नहर की पटरी कट जाने से क्षेत्र के अगयामाफी, धर्मदासपुर व नरायनपुर गांव में किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं व सरसों की फसल पानी में डूब गई है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम मनकापुर राजीव मोहन सक्सेना ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नहर कटने से अगयामाफी, धर्मदासपुर गांव के देवीप्रसाद तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, राधिका प्रसाद पांडेय, सीताराम, श्यामबहादुर मौर्या, राम केवल मौर्या, सुरेश, अंगनू, गौतम, रामसागर पांडेय, प्रेम सागर पांडेय, राममूरत पांडेय, संतराम पांडेय, सोने शर्मा सहित अन्य किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। नरायनपुर गांव में राघवेंद्र शुक्ल का पांच बीघा गेहूं व सरसों की फसलें डूब गईं हैं। राघवेंद्र ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। किसानों में नहर विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी आते ही पटरी कट जाने से लगातार उनकी फसलों का नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि नहर की सफाई और पेट्रोलिंग नहीं होती है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने नहर विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि नहर विभाग ने पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। किसानों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed