फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sardar Patel's contribution to nation building is incomparable

Gonda News: राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय

Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's contribution to nation building is incomparable
 गिन्नीनगर बाजार से तिरंगा यात्रा निकालते विधायक प्रभात वर्मा। स्रोत: सोशल मीडिया  
गौराचौकी/मसकनवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में गौरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य एकता यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके सपने साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


गिन्नी नगर बाजार से रविवार सुबह 10 बजे विधायक प्रभात कुमार वर्मा के नेतृत्व में एकता यात्रा रवाना हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा गौरा चौकी बाजार होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन देश को एकता के सूत्र में पिरोने में समर्पित किया। देश की स्वतंत्रता के बाद उन्होंने सैकड़ों रियासतों का विलय कर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनका दृढ़ नेतृत्व, संयम और राष्ट्रभावना आज भी प्रेरणास्रोत है। विदेश राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। सबका साथ–सबका विकास उसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मनीष सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, अनिल पासवान, विद्याभूषण द्विवेदी, विनय शर्मा, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राजेश रायचंदानी, नीरज मौर्य, अनुपम मिश्र, रणजीत श्रीवास्तव, विक्की मिश्रा, श्रवण शुक्ल, प्रमोद आर्य आदि ने विचार व्यक्त किए।




अखिलेश पर प्रभारी मंत्री का तंज

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने बिहार चुनाव के परिणाम पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनको इतनी सीटें हजम नहीं हो रही हैं। अब उन्हें हाजमे की दवा लेनी पड़ेगी। ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों की सरकार बनती है तो ईवीएम सही होती है और जब ये लोग सत्ता से बाहर होते हैं तो वही ईवीएम खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed