{"_id":"652592c9365eadf61c0e61f6","slug":"sangamlal-became-the-president-and-dinesh-became-the-general-secretary-of-the-civil-bar-gonda-news-c-100-1-gon1002-5779-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संगमलाल अध्यक्ष व दिनेश बने सिविल बार के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संगमलाल अध्यक्ष व दिनेश बने सिविल बार के महामंत्री
Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संगमलाल द्विवेदी और महामंत्री पद पर दिनेश नरायन पांडेय ने जीत दर्ज की है। जबकि राम लक्ष्मण तिवारी अध्यक्ष व मनोज मिश्र महामंत्री पद पर रनर प्रत्याशी रहे।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोपालकृष्ण शुक्ल ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से तैनात किए गए पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह (बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य) की उपस्थिति में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से चार सायं बजे तक मतदान हुआ। कुल 441 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके बाद शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर 199 मत हासिल कर संगमलाल द्विवेदी विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम लक्ष्मण तिवारी को 129 मतों पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर दिनेश नरायन पांडेय ने 180 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्र को मात्र 118 वोट मिले।
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुए चुनाव में अशोक कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार मिश्र विजयी रहे। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर उमेश चंद्र उपाध्याय व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर उमेश्वर प्रताप शुक्ल विजयी रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य प्रभात कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामकरन मिश्र व आनंदपाल सिंह, संघ के कर्मचारी दूधनाथ तिवारी व चुनाव कमेटी के पुरुषोत्तम लाल तिवारी और आलोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे।