फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Samman Nidhi reaches the accounts of 4.44 lakh farmers.

Gonda News: 4.44 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi reaches the accounts of 4.44 lakh farmers.
गोंडा/पसका। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत शनिवार को जिले के 4,44,773 किसानों के बैंक खातों में 88 करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। किसानों का कहना है कि इस राशि से खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों की तैयारियां आसान होगी।
विज्ञापन

सम्मान निधि वितरण के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम समेत जिले की सभी कृषि रक्षा इकाइयों और कृषि विभाग के केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

गोपालग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक अजय सिंह और विद्या भूषण द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले के पात्र किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेज दी गई है। जिन किसानों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उनके खाते में राशि नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे किसानों को शीघ्र ई-केवाईसी कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती को मिलेगी रफ्तार
इटियाथोक। किसान रमेश मौर्य ने बताया कि धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बोआई के समय यह धनराशि काफी उपयोगी साबित होगी। जानकीनगर के किसान राहुल वर्मा ने कहा कि बढ़ती लागत के बीच सरकार की यह सहायता किसानों के लिए बड़ा सहारा है। इससे खाद, बीज और अन्य जरूरी कृषि संसाधनों की व्यवस्था करने में आसानी होगी।

किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
माधोपुर। कटरा बाजार स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर भी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। बीज गोदाम प्रभारी सुभाष शुक्ला ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए आधुनिक खेती की तकनीक अपनाने पर जोर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed