{"_id":"6653830877b0f9690d0ec3c4","slug":"same-land-sold-to-two-people-case-against-three-gonda-news-c-100-1-slko1026-117657-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक ही जमीन दो लोगों को बेची, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक ही जमीन दो लोगों को बेची, तीन पर केस
Mon, 27 May 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 27 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के ब्योंदा माझा स्थित एक ही भूमि दो लोगों को बेचने के मामले में एसपी के आदेश पर तरबगंज थाने में विक्रेता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर निवासी संजू पत्नी दुखहरण ने बीते फरवरी माह में आरोपियों के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि ब्योंदा माझा निवासी अयोध्या ने दस बीघा जमीन का बैनामा मई 2020 में उसके पक्ष में किया था और नवंबर 2020 में संजू का नाम खतौनी में दर्ज भी हो गया था। इसी बीच पति दुखहरण को पता चला कि अयोध्या ने इसी भूमि का बैनामा जुलाई 2012 में दत्तनगर निवासी इंदरपता पत्नी मोती के पक्ष में भी कर रखा है व उसका भी नाम खतौनी में दर्ज है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद एसपी के आदेश पर विक्रेता अयोध्या निवासी ब्योंदा माझा व दो गवाहों अनंतराम यादव निवासी दत्तनगर माफी नबाबगंज व प्रभाकर पांडेय निवासी जमथा तरबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।