फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   samaadhaan divas

समाधान दिवस में अनुपस्थित बीईओ व एक अधिकारी का वेतन रोका

Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
samaadhaan divas
16द्दस्रड्डश्च13-गोंडा के करनैलगंज में जनसुनवाई करते डीएम व एसपी। - फोटो : GONDA
गोंडा। शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

तहसील करनैलगंज में जन शिकायतों के निस्तारण के दरम्यान डीएम ने एसडीएम के आदेश के बावजूद बंजर भूमि से अवैध कब्जा न हटवाने पर राजस्व निरीक्षक हलधरमऊ भानु प्रताप सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। बिना सूचना के अनुपस्थित बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) करनैलगंज तथा चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी का वेतन काटने के आदेश दिए। सभी विभागाध्यक्षों से विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगे होने का प्रमाणपत्र मांगा तथा सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी विभागाध्यक्ष इस संबंध में प्रमाणपत्र न दे दें, तब तक उनका वेतन न निर्गत किया जाय।
विज्ञापन

फतेहपुर कोटहना के ग्राम प्रधान ने शिकायत की उसके गांव में दबंगों द्वारा पंचायत भवन पर अवैध रूप से कब्जा किया है। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। गजराज मिश्रा निवासी बसंतपुर हरसोपट्टी कौड़िया ने बताया कि गांव में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करके घर बना लिया गया है। डीएम ने जांच एसडीएम को सौंपी हैं। लालेमऊ निवासी गोविंद पुत्र रामप्यारे ने बताया कि गांव का कोटेदार कार्ड धारकों को निर्धारित यूनिट से कम गल्ला देता है। डीएम ने डीएसओ को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से शिकायत लंबित होने का कारण पूछा।
उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कामगारों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल करवाने व गोल्डन कार्ड बनवाने सहयोग करें। शराब की दुकानों पर छापा मारा की जाय। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाय। लक्ष्य के सापेक्ष कोविड वैक्सीनेशन कराएं। सोशल वेलफेयर से जुड़े सभी विभागों में लंबित आवेदन अतिशीघ्र निस्तारित किए जाएं। डीएम में श्रम विभाग में पंजीकृत कामगारों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए।

इस दौरान तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, डीसी एनआरएलएम, डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला उद्योग अधिकारी हरि प्रताप मौर्या, एलडीएम अभिषेक रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed