फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salute to Baba Saheb on Parinirvana Day

श्रद्घा के साथ मनाया डा आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Salute to Baba Saheb on Parinirvana Day
गोंडा में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले भर में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया और संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इसके बाद बसपा के जयराम सुमन ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील कराया। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा भाजपा ने भी बाबा साहब के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

अपना दल एस के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस तेजपुर के दिवहारी पुरवे में मनाया गया। अभिमन्यु पटेल राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अपना दल एस व पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीकर ने उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने दलित, पिछड़े आंदोलन को प्रेरित करते हुए अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे मजदूरों, किसान और महिलाओं के अधिकार के लिए वो आजीवन संघर्ष करते रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बेलसर के कंपोजिट विद्यालय करणपुर शिक्षा क्षेत्र परसपुर में संविधान के संकलनकर्ता ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों और डॉक्टर साहब को याद किया।

बच्चों को डॉक्टर साहब के जीवन के बारे में बताया गया गया। शिक्षक अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि यदि हमारे अंदर प्रतिभा है तो उसे कोई आगे से बढ़ने से नहीं रोक सकता है, परिस्थितियां चाहे जो भी हो। बच्चों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed