फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salute given to martyrs with the tune of Police Band

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर जिले में रही कार्यक्रमों की धूम

Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Salute given to martyrs with the tune of Police Band
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को जिला कारागार स्थित लाहिड़ी उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी के महानायक वीर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्र तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जिला कारागार में स्थापित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इसके बाद लाहिड़ी उद्यान में समाधि पर पुलिस बैंड की धुन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। सुबह नगर के गांधी पार्क से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव पर जिला कारागार के अलावा जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्थापित शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लाहिड़ी उद्यान में एलबीएस पीजी कालेज के एनसीसी एवं स्काउट गाइड कैडेट्स के साथ ही कलाकार राम बहोर तिवारी ने सरस्वती गायन व देशभक्ति के गीत सुनाए। शुभारंभ शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्पाजंलि देकर नमन कर एवं दीप प्रज्जवलित कर हुआ।
काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर एलईडी वैन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया गया। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने कहा कि आज अमर सेनानियों के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि स्वतंत्रता केवल विदेशी शक्तियों से मुक्ति का नाम ही नही हैं, स्वतंत्रता का मतलब है मानसिक और आत्मिक स्वतंत्रता।

जबतक हम मानसिक गुलामी से मुक्त नहीं होंगे तब तक सच्चे देशभक्त नहीं हो सकते, अपने काम में ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा, लगन का व्यवहार करना सच्ची देशभक्ति है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इस मौके पर उन शहीदों को याद करना हमारे लिए गौरव की बात है, जिन्होंने देश भक्ति के आगे अपने प्राणों को भी तुच्छ समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed