फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary wages of 14 board assistants

14 पटल सहायकों का रोका वेतन

Sun, 16 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 16 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों का पंजीकरण कराने में शिथिलता बरतने पर 14 कर्मचारी फंस गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने 14 ब्लॉकों के पटल सहायकों का वेतन रोकने का निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।      
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले को 8903 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले स्तर से विकासखंड वार आवास का लक्ष्य आवंटित करते हुए पात्र परिवारों का पंजीकरण कराने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए गए थे। 31 मार्च तक इस पंजीकरण के कार्य को हर हाल में पूरा कर लिया जाना था, लेकिन लक्ष्य से दूर रहने पर यह तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई थी।
विज्ञापन


पंजीकरण की जिम्मेदारी मनरेगा के पटल सहायकों को सौंपी गई थी। 15 अप्रैल को जब इस योजना की समीक्षा की गई तो पता चला कि जिले में अब तक 77 फीसदी पात्र परिवारों का पंजीकरण ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि पंजीकरण को लेकर जिले के मनकापुर व परसपुर विकासखंड को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों की हालत बेहद खराब है। करनैलगंज, रुपईडीह, नवाबगंज, मुजेहना व वजीरगंज में महज 60 से 70 फीसदी पात्र परिवारों का ही पंजीकरण कराया गया है।


इस नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने ने सभी बीडीओ को फटकार लगाई है। सीडीओ ने करनैलगंज, रुपईडीह, नवाबगंज, मुजेहना, वजीरगंज, झंझरी, पंडरीकृपाल, छपिया, हलधरमऊ, इटियाथोक, तरबगंज, कटरा बाजार, बेलसर व बभनजोत समेत 14 ब्लॉकों के मनरेगा के पटल सहायकों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही फिसड्डी पटल सहायकों की संविदा खत्म करने की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed