फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary of six XENs who were absent from the meeting was withheld

Gonda News: बैठक से नदारद छह एक्सईएन का रोका वेतन

Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Salary of six XENs who were absent from the meeting was withheld
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक से गैरहाजिर सिंचाई विभाग के छह खंडों के एक्सईएन का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वेतन रोक दिया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित राजस्व, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा में सिंचाई विभाग के खंड एक और तीन के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार, खंड चार के अधिशासी अभियंता दुर्गेेश कुमार गर्ग, सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मयंकराज सिंह और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जय सिंह समेत छह एक्सईएन नदारद थे। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है।इसके साथ ही सभी तहसीलों में कर वसूली के अंतर्गत 10-10 बड़े बकायेदारों की सूची संबंधित कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा करने का निर्देश दिया। वहीं, मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि योजनाओं के कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी अधीक्षक सीएचसी एवं पीएचसी पर ही निवास करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed