{"_id":"697e4319e4ca9bc77805290f","slug":"salary-of-arp-of-three-blocks-stopped-explanation-sought-gonda-news-c-100-1-slko1026-151338-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन ब्लॉकों के एआरपी का रोका वेतन, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन ब्लॉकों के एआरपी का रोका वेतन, जवाब तलब
Sat, 31 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में शनिवार को बाल विकास विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें सहयोगात्मक पर्यवेक्षण पूर्ण न करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा के मुजेहना, बभनजोत व नवाबगंज के एआरपी से स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित करने तथा आरटीई के अंतर्गत प्री-प्राइमरी प्रवेश के लिए दो फरवरी से 16 फरवरी प्रथम चरण, 21 फरवरी से 7 मार्च द्वितीय चरण तथा 12 मार्च 2026 से 27 मार्च तृतीय चरण तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई।
पोषण ट्रैकर में कुल 2,61,635 लाभार्थियों के सापेक्ष 2,46,228 का फेस प्रमाणीकरण पूरा पाया गया। न्यूनतम प्रगति पर परियोजना करनैलगंज, इटियाथोक व तरबगंज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी को पोषण ट्रैक्टर शत-प्रतिशत कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एनआरसी में दिसंबर 2025 में सैम बच्चों को भर्ती न कराए जाने पर बभनजोत, इटियाथोक, रुपईडीह व तरबगंज सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।