{"_id":"64835d3ad5b432e1d102f9c4","slug":"salary-of-all-four-tehsildars-and-arm-roadways-stopped-gonda-news-c-13-1-280872-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चारों तहसीलदार व एआरएम रोडवेज का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चारों तहसीलदार व एआरएम रोडवेज का वेतन रोका
Fri, 09 Jun 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा में शुक्रवार को डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। जिले की चारों तहसीलों के तहसीलदार तथा बैठक में न आने पर रोडवेज के एआरएम कपिल देव व संयुक्त आयुक्त राज्यकर अजय कुमार यादव का वेतन रोक दिया है। उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेजी है।
डीएम ने मंडी समिति, श्रम विभाग, स्टांप, वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग, खनन विभाग, नवीन परती, खलिहान, अवैध कब्जा, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग आदि की समीक्षा की। कम वसूली पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व न्यायालयों में अदम पैरवी में खारिज मामलों पर कड़ी चेतावनी दी है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को अपने-अपने कोर्ट में बराबर बैठकर अधिक से अधिक केसों का निस्तारण करने को कहा।