फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power losses of up to 73% on six feeders; connections to be disconnected now

Gonda News: छह फीडरों पर 73 फीसदी तक बिजली नुकसान, अब कटेंगे कनेक्शन

Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power losses of up to 73% on six feeders; connections to be disconnected now
गोंडा। बिजली जलाने के बाद भी बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर अब कार्रवाई की तैयारी है। देवीपाटन क्षेत्र के छह 11 केवी फीडरों पर बिजली नुकसान 50 से 73 फीसदी तक पहुंच गया है। यहां 10 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे मिले हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक रुपये का भी बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन


उमरी, खरगु चांदपुर, शिवपुरा, चरसरी, चौधरीडीह और रहवा फीडर सबसे अधिक नुकसान वाले पाए गए हैं। विभाग के अनुसार कटिया कनेक्शन, मीटर बाईपास और अन्य अनियमितताओं से बड़े पैमाने पर बिजली का नुकसान हो रहा है। बलरामपुर के शिवपुरा फीडर पर सबसे अधिक 73.52 फीसदी नुकसान दर्ज है। यहां वसूली दर महज 28.56 फीसदी और 1.77 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन


गोंडा के उमरी फीडर पर 58.90, खरगू चांदपुर में 62.99, चरसड़ी में 61.87, चौधरीडीह में 50.08 और रहवा में 68.18 फीसदी नुकसान है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि संदिग्ध कनेक्शनों की जांच कराई जाएगी। बिजली चोरी या अनियमितता मिलने पर कनेक्शन काटने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विजिलेंस और विभागीय टीमें अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed