फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salaries of 34 head teachers stopped

Gonda News: 34 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Wed, 31 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 34 head teachers stopped
गोंडा। बभनजोत के प्राथमिक विद्यालय गौरा चौकी और बेलसर के पूरेअर्जुन समेत 34 विद्यालयों के बच्चों का चार महीने बाद भी ब्यौरा ऑनलाइन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए स्तर से अगले आदेश तक परिषदीय विद्यालयों के इंचार्जों का वेतन रोक दिया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
जिला समन्वयक जगदीश शरण गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में समुचित पठन-पाठन के साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए स्कूल, टीचर और स्टूडेंट प्रोफाइल ऑनलाइन किया जा रहा है।
फिर भी गौराचौकी, पूरेअर्जुन, बीरमापुर, दरियापुर और गुलरिहा समेत 34 विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों ने छात्रों से संबंधित ब्यौरा अपलोड नहीं किया। इसे लेकर कई बार नोटिस व चेतावनी दी जा चुकी है। पर प्रधानाध्यापक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सभी प्रोफाइल अपलोड करने के लिए 31 अक्टूबर 2023 की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बाद से लगातार संपर्क कर ब्यौरा ऑनलाइन करने के लिए अनुरोध किया गया।
बावजूद इसके विद्यालय के जिम्मेदारों की ओर से शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है। सोमवार को बीएसए स्तर से सभी 34 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीचर, स्कूल और स्टूडेंट प्रोफाइनल देने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तकनीकी कारणों से नहीं हो सका अपलोड
जिला समन्वयक जगदीश शरण गुप्ता ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को यू-ट्यूब लाइव सेशन के माध्यम से तीनों प्रोफाइल अपलोड करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं ब्लॉकवार, विद्यालयवार प्रगति व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा रही है। प्राथमिक विद्यालय पूरेअर्जुन प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह का कहना है कि यू-डायस पोर्टल पर सभी ब्यौरा अपलोड कर दिया गया। तकनीकी कारणों से तय समय में ब्यौरा अपलोड नहीं हो पाया। इसे जल्द पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed