फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sakshi excelled in speech and Priya excelled in stage management

Gonda News: भाषण में साक्षी व मंच संचालन में प्रिया अव्वल

Fri, 16 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sakshi excelled in speech and Priya excelled in stage management
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में शुक्रवार को भाषण एवं मंच संचालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में साक्षी व मंच संचालन में प्रिय शुक्ला को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के संयोजक जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, सह संयोजक डॉ. शैलजा सिंह तथा मंच संचालन प्रतियोगिता के संयोजक मनीष मोदनवाल एवं सह संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. संतोष श्रीवास्तव एवं शिशिर त्रिपाठी द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. विवेक प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रीति गौर रहीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भाषण प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी ने प्रथम, मिलिंद मिश्र ने द्वितीय तथा संदीप तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला प्रथम, प्रशांत उपाध्याय द्वितीय एवं संदीप तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, सुमित तिवारी, सुजीत सिंह, शिवपूजन कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed