{"_id":"572f819d4f1c1bd9525cd182","slug":"saints-put-the-camp-in-semara","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने सेमरा में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने सेमरा में डाला डेरा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 08 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों ने रविवार को अपना पड़ाव सेमरा में डाल दिया है। सोमवार को श्रद्धालु उत्तरी भवानी स्थित मां बाराही देवी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
23 अप्रैल को मखभूमि मखौड़ा जिला बस्ती से चल कर बस्ती, फैजाबाद, बाराबंकी, अंबेडकरनगर के विभिन्न पावन स्थलों से होते हुए पांच मई को जिले में पहुंची 84 कोसी परिक्रमा का चौथा पड़ाव सेमरा में डाला गया।
इसके पूर्व पांच मई को नाव के द्वारा घाघरा नदी पार कर मूर्तिहन घाट बहुवन मदार माझा पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहला पड़ाव परसपुर के दुलारे बाग में डाला था। छह मई को सरयू के किनारे स्थित पवित्र तीर्थ जंबू घाट, सात मई को वृंदावन खैरा पुर्वीयन पुरवा में डाला गया। आठ मई की सुबह परिक्रमार्थी तिवारी गंज बाजार शिवमंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां जलपान के बाद दोपहर बखरिहा पूर्वीबाग माताप्रसाद सिंह के यहां दोपहर में भोजन और विश्राम किया। सेमरा गांव में पहुंचकर परिक्रमार्थियों ने यहीं के निवासी गंगाराम भगत के यहां रात्रि विश्राम के लिए डेरा डाल दिया।
चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल संतों व श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। रात्रि में अनेक धार्मिक आयोजनों के साथ साधू सन्यासियों के लिए भंडारा कराया। नौ मई को यह यात्रा वाराही देवी उत्तरी भवानी के लिए प्रस्थान कर जाएगी।