{"_id":"6adcf577ae8bed7e1a087848","slug":"sadhana-receives-first-prize-at-fpo-summit-gonda-news-c-100-1-slko1026-168570-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एफपीओ समिट में साधना को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एफपीओ समिट में साधना को मिला प्रथम पुरस्कार
Sat, 24 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में सम्मानित होतीं महिला किसान साधना सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
पसका। कृषि क्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और उल्लेखनीय कार्यों के लिए बहुवन मदार माझा की किसान साधना सिंह को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। एक कंपनी लिमिटेड की एफपीओ समिट-2026 में ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन वूमेन लीडरशिप’ श्रेणी में साधना को प्रथम पुरस्कार मिला।
कंपनी की चेयरपर्सन (बीओडी) साधना सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित सम्मेलन में यह सम्मान मिला है। सीआईआई के संजय सचेती, डॉ. टीआर केशवन, अमरेंद्र मिश्र और नाबार्ड के मोहित ने पुरस्कार दिया। सम्मेलन में किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बनाने, कृषि उत्पादों के विपणन, मूल्य संवर्धन और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई। साधना ने कहा कि उनका उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह सम्मान उन्हें किसानों और महिलाओं के हित में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। (संवाद)