फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saddam was killed in an illicit relationship

Gonda News: नाजायज संबंध में हुआ सद्दाम का कत्ल

Wed, 26 Apr 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saddam was killed in an illicit relationship
सद्दाम की फाइल फोटो
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर चैनवापुर गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्टया अवैध संबंध को लेकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

ग्राम बछईपुर चैनवापुर निवासी सद्दाम (30) की मंगलवार देर रात घर के पास ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता इदरीश ने बताया कि सद्दाम के गांव की ही एक महिला से छह-सात साल से नजदीकी थी। इसे लेकर महिला का बेटा व उसके दोस्त सद्दाम से रंजिश रखते थे। मंगलवार रात सद्दाम शौच के लिए गांव के समीप खेत की तरफ गया। वहां महिला, अपने बेटे व उसके दोस्तों संग पहले से घात लगाए बैठी थी। सद्दाम के खेत में पहुंचते ही इन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इदरीश के मुताबिक बेटे के चीखने पर वह और सद्दाम की पत्नी के साथ गांव के लोग दौड़े तो उधर से एक महिला भागती हुई दिखी। इदरीश ने बताया कि टॉर्च की रोशनी में महिला का बेटा व उसके तीन दोस्त सद्दाम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करते दिखे। सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर एएसपी शिवराज, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, धानेपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह व मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। इदरीश की तहरीर पर पुलिस ने चंदा बानो, उसके बेटे सनवर व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्दाम की हत्या के बाद डाॅग स्क्वायड जांच करने पहुंचा। खोजी कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ा। वहां से सीधे गांव की चंदा बानो के घर पहुंचकर कुत्ता तेजी से भौंकने लगा। जिस पर पुलिस ने यहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

सद्दाम के हत्यारोपी सनवर व उसके दोस्तों के मुंबई भागने की सूचना पुलिस को मिली है। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की एक टीम लखनऊ तक पहुंच गई। जहां सुरागरसी के जरिए हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed