{"_id":"6786a79109923c57f00b65af","slug":"ruckus-among-army-soldiers-after-getting-spoiled-food-gonda-news-c-100-1-slko1026-130884-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खराब खाना मिलने पर सेना के जवानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खराब खाना मिलने पर सेना के जवानों का हंगामा
Tue, 14 Jan 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेना के जवानों ने बासी खाना। -संवाद
गोंडा। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में मंगलवार देर शाम खराब खाना मिलने से नाराज सेना के जवानों ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। जवानों ने प्लेटफार्म पर ही खाना फेंक दिया। इससे एक घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। बाद में अफसरों के समझाने पर जवान शांत हुए और करीब सवा आठ बजे ट्रेन रवाना की गई।
सेना के जवानों को लेकर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उसमें खाने की आपूर्ति की गई। प्लास्टिक की थाली में पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल और अचार दिया गया था। बताया जा रहा है कि खाना बासी था और उसमें बदबू आ रही थी।
इससे नाराज जवानों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। जवानों ने खराब खाना फेंक दिया। इससे स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवान खाना आपूर्ति करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जवानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। इसके बाद करीब सवा आठ बजे ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना की गई।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट राजीव उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों में आईआरसीटीसी खाने की आपूर्ति करती है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।