फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   RTO clerk suspended for RC fraud

Gonda News: आरसी फर्जीवाड़े में निलंबित किए गए आरटीओ के बाबू

Wed, 22 Jan 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jan 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
RTO clerk suspended for RC fraud
गोंडा। वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र के फजीवाड़े में आरटीओ ने लापरवाह कनिष्ठ सहायक रमेश शुक्ला को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में एक वरिष्ठ सहायक के खिलाफ एटीसी को निलंबन की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरटीओ कार्यालय गेट के समीप वाहनों के फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र बनाने का फर्जीवाड़ा चल रहा है। इसमें लोकवाणी केंद्र संचालक समेत फोटो कॉपी की दुकानों पर भी रैकेट काम कर रहा है। गिरोह के सदस्य आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों से सेटिंग का हवाला देकर लोगों को एक हजार से लेकर दस हजार रुपये में फर्जी पंजीयन प्रमाणपत्र थमा रहे हैं।
विज्ञापन


एक हजार में तय हुआ था सौदा
मंगलवार को एसओजी व सर्विलांस की टीम ने तैयारी के साथ आरटीओ कार्यालय के पास स्थित आशुतोष उर्फ गायत्री तिवारी को लोकवाणी केंद्र पर पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भेजा। गायत्री से फीस के अलावा एक हजार में सौदा तय हुआ। उसने प्रिंट करने के लिए प्रमाण पत्र निकाला तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर उसके यहां से 124 सादे पंजीयन प्रमाण पत्र, खाली पेपर व मोबाइल फोन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने मसीउल्लाह उर्फ गुड्डू की पुलिस लाइन मोड़ पर स्थित फोटो काॅपी की दुकान पर दबिश दी। यहां से वाहनों को दो फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र, 36 ब्लैंक पंजीयन प्रमाण पत्र व 36 नकली मोहरें हुई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


एआरटीओ बहराइच करेंगे जांच: आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन आरसी भारतीय की रिपोर्ट पर लापरवाही के आरोप में कनिष्ठ सहायक रमेश शुक्ला को निलंबित कर दिया है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ सहायक विद्याभूषण गुप्ता के निलंबन की संस्तुति अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed