फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rs 52.42 lakh deposited in the accounts of gangster father-son duo seized

Gonda News: गैंगस्टर पिता-पुत्र के खातों में जमा 52.42 लाख रुपये सीज

Sun, 08 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 52.42 lakh deposited in the accounts of gangster father-son duo seized
झंझरी। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी पिता-पुत्र की बैंकों में जमा 52 लाख 42 हजार 632 रुपये की धनराशि को सीज किया गया है। आरोप है कि ये रकम संगठित गिरोह से अर्जित की गई है। आरोपियों की अन्य संपत्तियों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन

शहर के पटेलनगर मालवीय नगर निवासी मोहम्मद खलील पर जिले के कई थानों में 12 व उसके पुत्र चांदबाबू उर्फ तौफीक पर 10 एफआईआर दर्ज हैं। छह सितंबर 2024 को नगर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें आरोप था गैंग लीडर मोहम्मद खलील ने संगठित आपराधिक गिरोह बना रखा है।
विज्ञापन

यह गिरोह धोखाधड़ी कर अचल संपत्तियों पर कब्जा, मारपीट व जालसाजी करता है। इस मामले की जांच कोतवाली देहात पुलिस को दी गई थी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर अवैध गतिविधियों से बड़ी धनराशि अर्जित की थी, जिसे बैंक ऑफ इंडिया एवं एचडीएफसी बैंक की विभिन्न शाखाओं के खातों में जमा किया था। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई। डीएम के आदेश के बाद कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि नायब तहसीलदार चंदन कुमार के साथ कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खातों में जमा पूरी धनराशि को सीज करके आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed