फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   RP Mandaf defeated Chandrabhan College

Gonda News: आरपी मंडफ ने चंद्रभान महाविद्यालय को हराया

Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
RP Mandaf defeated Chandrabhan College
बभनान। आरपी किसान इंटर कॉलेज मंडफ में शुक्रवार को तीन दिवसीय चंद्रभान सिंह स्मारक महिला व पुरुष प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। विधायक प्रभात कुमार वर्मा व अजीत पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में आरपी मंडफ ने चंद्रभान महाविद्यालय को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, अचलपुर टीम ने विक्रमजीत टीम को 2-1 से पराजित किया। शंकरपुर टीम ने मनकापुर को 2-0 और गोरखपुर टीम ने कादिराबाद को 2-0 के अंतर से हराया। व्यवस्थापक जितेंद्र नारायण प्रताप सिंह व आयोजक बृजेश प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। संचालन शेषराम भारती ने किया। इस मौके पर डीआईओएस डाॅ. रामचंद्र, कमलेश पांडेय, यूपी सिंह, बाबूराम यादव, शेषनाथ सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed