फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways operator and woman beaten

Gonda News: रोडवेज परिचालक व महिला को पीटा

Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways operator and woman beaten
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थानाक्षेत्र के गंगापुरवा परसपुर गिर्द गांव के पास शुक्रवार की रात रंजिश को लेकर रोडवेज परिचालक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दूसरे प्रकरण में रास्ते के विवाद में एक महिला के साथ अभद्रता कर उसे मारापीटा गया। दोनों मामलों में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नयापुरवा झाली परसपुर गिर्द निवासी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि वह परिवहन निगम में परिचालक की नौकरी करता है। शुक्रवार की शाम तकरीबन पौने छह बजे ड्यूटी करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में गंगापुरवा परसपुर गिर्द के पास रंजिश को लेकर कुछ लोग उससे अभद्रता कर पिटाई करने लगे। शोर करने पर गांव वालों के आ जाने पर जानमाल की धमकी देते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार सिंह की तहरीर पर राम किशोर उर्फ बेलई, महावीर सिंह, विवेक सिंह व भोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूसरी घटना में चरहुआं लोनियन पुरवा गांव निवासी शिवकला ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार सुबह चार लोग अभद्रता कर उसकी पिटाई करने लगे। इससे उसे काफी चोटें आई हैं।

जानमाल की धमकी भी दी। शिवकला की तहरीर पर बुधराम गौतम, रामपियारे, गुड्डू गौतम व राजेंद्र गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि दोनों प्रकरणों में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed