फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways drivers shying away from the fear of Corona

कोरोना के खौफ से ड्यूटी से कतरा रहे हैं रोडवेज के चालक

Wed, 16 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways drivers shying away from the fear of Corona
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन चालकों की अनुपस्थिति के चलते प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना के खौफ से ड्यूटी करने में अधिकांश रोडवेज चालक कतरा रहे हैं जिसके चलते कई रोडवेज बसें अभी भी खड़ी हैं। मौजूदा समय में परिवहन निगम की बसें 60 प्रतिशत आय पर संचालित हो रही हैं। जिससे निगम को आय का चूना का तो लग ही रहा है कई बसें भी कार्यशाला में ही खड़ी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन महीने पहले ही रोडवेज की 23 बसों की परमिट इसी के चलते सरेंडर कर दिया गया था। जिसे अभी तक नहीं उठाया गया है। सभी बसें अभी तक रोडवेज की वर्कशाप में खड़ी हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कई चालकों का ट्रांसफर हो जाने के चलते परिवहन निगम पहले से कर्मचारी की कमी से जूझ रहा था। उस पर कोरोना के डर से कई चालक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

आय पर भी पड़ा है विपरीत असर
परिवहन निगम की बसों का संचालन कोरोना काल से ही प्रभावित चल रहा है। जुलाई तक घाटे में चल रहा परिवहन निगम की आय अब पहले से बेहतर हुई है लेकिन अभी 60 प्रतिशत आय पर ही विभाग को बसों का संचालन करना पड़ा रहा है। वहीं चालकों और परिचालकों को भी मानदेय देने में निगम को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कुल रोडवेज बसें - 94
परमिट सरेंडर बसें - 23
कुल संचालित बसें - 71
कुल चालक - 157
कोरोना काल से ही बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। कुछ लोग हैं जो इस दौराना डर रहे हैं और ड्यूटी से कतरा रहे हैं। वहीं कई चालक निकाल दिये गये हैं जिससे संख्या बल और कम हो गया है। अधिकांश चालक और परिचालक संविदा पर हैं, इसलिए बसों के संचालन के हिसाब से ही पैसा मिलता है। -वीरेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed