{"_id":"68f2883b32da5a984f0905ed","slug":"roadways-buses-will-increase-their-frequency-15-additional-buses-will-run-gonda-news-c-100-1-gon1001-145697-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, 15 अतिरिक्त बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, 15 अतिरिक्त बसें चलेंगी
Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मियों के साथ बैठक करते एआरएम। -स्रोत: विभाग
गोंडा। दीपावली से छठ पूजा तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने व्यापक तैयारी की है। 18 से 30 अक्तूबर तक 15 अतिरिक्त बसों सहित कुल 130 बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी बसों के चालकों को दो-दो फेरे लगाने को कहा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिले के विभिन्न मार्गों पर अभी तक 115 बसों का संचालन होता है। शनिवार से 15 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होगा। इस दौरान किसी भी चालक, परिचालक व डिपो के कर्मचारी को बिना विशेष कारण के छुट्टी नहीं दी जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि नई कार्ययोजना के अनुसार गोंडा-दिल्ली-गोरखपुर के लिए छह बसें, गोंडा-दिल्ली के लिए 10 बसें, गोंडा-प्रयागराज के लिए दो बसें, गोंडा-पसका- वाराणसी के लिए दो बसें, गोंडा-कानपुर-उतरौला के लिए 15 बसें, गोंडा-लखनऊ के लिए 30 बसें, गोंडा-बहराइच-अयोध्या के लिए 30 बसें, गोंडा-बलरामपुर-कानपुर के छह बसें, गोंडा-कानपुर के लिए 16 बसें व गोंडा-उतरौला-लखनऊ के लिए 13 बसें चलाई जाएंगी। इन सभी बसों के फेरे आवश्यकता अनुसार बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डिपो से लगातार निगरानी की जाएगी। डिपो में 24 घंटे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पूछताछ केंद्र को अलर्ट कर दिया गया है। बस स्टॉप पर पेयजल शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं।
रोडवेजकर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
दीपावली से छठपूजा तक अतिरिक्त काम करने पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। चालकों व परिचालकों को प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में 12 दिन अतिरिक्त काम करने वाले कर्मचारियों को 2100 रुपये तथा 13 दिन अतिरिक्त काम करने वालों को 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान किसी भी कर्मचारी का अवकाश व साप्ताहिक विश्राम स्वीकार नहीं किया जाएगा। विशेष कारण होने पर ही अवकाश प्रदान किया जाएगा।