फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roads turned into ponds due to heavy rain

Gonda News: जोरदार बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Sat, 06 Jul 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into ponds due to heavy rain
मेडिकल कॉलेज परिसर में बारिश के चलते भरा पानी। - संवाद
झमाझम बारिश से मेडिकल कॉलेज व रोड बना तालाब, स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
विज्ञापन

शहर में जलभराव से आवागमन में मुश्किलें, नगर पालिका की तैयारियों का खुला पोल
बस अड्डा कैम्पस में जलजमाव से यात्री परेशान, बीती रात 10 बजे शुरू हुई बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। झमाझम बारिश से मेडिकल कॉलेज परिसर और रोड तालाब जैसे हो गए। भारी बारिश के चलते परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करना पड़ा। वहीं शहर में नगर पालिका परिषद की तैयारियों की कलई खुल गई।

शुक्रवार को भारी बारिश से मेडिकल कॉलेज में मरीज, तीमारदार व कर्मचारियों और डॉक्टरों को परिसर में आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। बीएसए दफ्तर के सामने जलभराव की स्थिति बनीं हुई है। बादशाहबाग को जाने वाला मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। महिलाओं व बच्चों समेत आमजनों की राह निकला दूभर हो गया है। शहर के गायत्रीपुरम समेत नगर पालिका क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद सड़कें तालाब बन गई। नगर पालिका परिषद ईओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही जलभराव की समस्या समाधान के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर जलभराव, यात्री बेहाल
मूसलाधार बारिश से गोंडा रोडवेज बस स्टेशन और वर्कशॉप में पानी भर गया है। रोडवेज पुलिस चौकी के बगल एक बड़ा नाला है, नाला चोक हो गया है, जिससे रोडवेज बस स्टेशन पर प्रांगण में लगातार जलभराव रहता है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते बस स्टेशन पर विभिन्न स्थानों से आने जाने वाले यात्रियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारी बारिश के चलते स्कूलों में रहा अवकाश


बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर जारी रही है। डीएम नेहा शर्मा ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहे हैं। वहीं कई विद्यालय परिसर भी जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए।


तटबंधों का हर दो घंटे में लिया रहा अपडेट --
आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद अभी तक जिले से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बताया कि
तटबंधों का हर दो घंटे में अपडेट लिया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बारिश के चलते गुल रही बिजली

मसकनवा (गोंडा)।
बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद है। विद्युत उपकेंद्र मसकनवा के मसकनवा, छपिया, भोपतपुर, बगदर सहित अन्य फीडरों पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। लोगों के घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज होकर बंद हो गए हैं। इसी तरह से धानेपुर समेत अलग-अलग इलाके में बारिश के चलते आपूर्ति ठप रही है। मसकनवा विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित कुमार पटेल ने बताया देर शाम तक सभी फीडरों पर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed