{"_id":"696685c686b28b0f31025fd8","slug":"road-safety-clubs-will-be-formed-in-schools-children-will-become-guardians-of-a-safe-future-gonda-news-c-100-1-gon1001-150284-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूलों में बनेगा रोड सेफ्टी क्लब, सुरक्षित भविष्य के प्रहरी बनेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूलों में बनेगा रोड सेफ्टी क्लब, सुरक्षित भविष्य के प्रहरी बनेंगे बच्चे
Tue, 13 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नियमित रूप से दी जाएगी।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि डीआईओएस व बीएसए के माध्यम से सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से रोड सेफ्टी क्लब बनाने का निर्देश दिया गया है। रोड सेफ्टी क्लब के जरिए बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल व सुरक्षित पैदल चलने जैसे महत्वपूर्ण नियमों का व्यावहारिक ज्ञान कराया जाएगा। इसके लिए पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रैली, क्विज व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रोड सेफ्टी क्लब का उद्देश्य बच्चों को केवल नियमों का पाठ पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें “सेफ्टी एंबेसडर” के रूप में तैयार करना है, ताकि वे अपने परिवार व समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकें। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बचपन से ही यातायात नियमों की समझ विकसित होने से भविष्य में दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा जिम्मेदार नागरिक तैयार होंगे।