फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road safety club to be built in 10 colleges

10 कॉलेजों में बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

Tue, 17 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Road safety club to be built in 10 colleges
गोंडा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस दिशा में कुछ दिन पूर्व ही जिले के कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाना था। लेकिन देवीपाटन मंडल में इसके गठन में लापरवाही बरती जा रही है। अब इसमें सतर्कता बरतने के साथ ही सेफ्टी क्लब के गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने संभागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी संभागों और नोयडा के 10 कॉलेजों सहित पूरे प्रदेश में 200 कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर कॉलेज से कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी। एलबीएस कॉलेज के मुख्य नियंता जितेंद्र सिंह को रोड सेफ्टी क्लब का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इनके संयोजन में जिले के 10 कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब की स्थापना की जानी है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में दस कॉलेजों का चयन किया जाना है। इन चयनित कालेजों में रोड सेफ्टी का गठन कराकर उसका पंजीकरण परिवहन विभाग में रोड सेफ्टी क्लब के लिए बनाई गई वेबसाइट पर कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कालेज में रोड सेफ्टी क्लब में 20 छात्रों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छात्रों को स्नातक स्तर के कॉलेजों में छात्रों को जागरूक करने के लिए छात्रों को रोड सेफ्टी क्लब का सदस्य बनाया जायेगा। जिससे इस अभियान से छात्रों को जोड़ने और जागरूक करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed