फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road,gonda,village

256 करोड़ से गांवों में बनेंगी 332 किमी. लंबी सड़कें

Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
road,gonda,village
फोटो-4-गोंडा के बालपुर से परसपुर जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। ग्रामीण इलाकों में आवागमन को लेकर होने वाली दुश्वारियां जल्द ही खत्म होगी। इसके लिए 256 करोड़ की लागत से 332 किलोमीटर लंबी 105 सड़कों का निर्माण होगा। पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) से निर्मित होने वाली इन सड़कों के निर्माण से दो लोकसभा व सात विधान सभा क्षेत्रों से जुड़ी जनता को सीधा फायदा मिलेगा। आयुक्त एमपी अग्रवाल की तरफ से इस संबंध में तैयार प्रस्ताव अनुमोदन के लिए शासन को भेजा गया है। इसके तहत गोंडा संसदीय क्षेत्र में 52.47 करोड़ से 66.50 किमी और कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में 51.39 करोड़ से 63.70 किमी लंबी सड़क बनाने का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पूर्वांचल क्षेत्र के विकास परियोजनाओं के लिये धन एकत्रित कर संतुलित विकास के जरिए स्थानीय जरूरतों को पूरा करने व क्षेत्रीय असमानता दूर कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 में पूर्वांचल विकास निधि की स्थापना की थी। तब से हर साल जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में जनता की सहूलियत के लिए विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव लेकर सरकार स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य कराती है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देश पर आयुक्त ने जिलाधिकारी से प्रस्तावित कार्ययोजना का विवरण मांगा था। योजना के क्रियान्वयन से जुड़े लोक निर्माण विभाग ने जिले के दो सांसद, सात विधायक और गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के एक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) से उनके क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मिलने के बाद आयुक्त ने पूरी कार्ययोजना को अनुमोदन के लिए शासन के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने पेश किए 105 सड़कों के प्रस्ताव
प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र की 51.39 करोड़ से 23 सड़कों के नवनिर्माण, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने 52.71 करोड़ से 20 सड़कों और एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने 31.95 करोड़ से 17 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने 18.79 करोड़ से नौ, कटरा बाजार के बावन सिंह ने 21.79 करोड़ से आठ, तरबगंज के प्रेम नरायन पांडेय ने 17.96 करोड़ से आठ, मनकापुर के रमापति शास्त्री ने 11.90 करोड़ से पांच सड़कों, गौरा के प्रभात वर्मा ने 16.27 करोड़ से छह, करनैलगंज के अजय सिंह ने 15.21 करोड़ से पांच और मेहनौन के विनय द्विवेदी ने 17.10 करोड़ से क्षेत्र की चार सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से तैयार कार्ययोजना के अनुसार सातों विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित 105 सड़कों का निर्माण कार्य आगामी मार्च 2023 तक पूरा कराया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना और मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की संस्तुति के आधार पर प्रस्तावित सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजकर जल्द ही निर्माण कार्य के लिए बजट आवंटन का अनुरोध किया गया है। एमपी अग्रवाल, आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed