{"_id":"57e8168e4f1c1bb723573c37","slug":"rizwan-showed-strength-in-mega-rally-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारैली में भीड़ जुटा रिजवान ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारैली में भीड़ जुटा रिजवान ने दिखाई ताकत
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रैली में जुटे कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की परिवर्तन महारैली में रविवार को भारी भीड़ ने तेज धूप में खड़े होकर रिजवान जहीर को पार्टी में शामिल कराने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसियों का स्वागत किया। मैदान में भीड़ का आलम ये था कि सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग जगह-जगह टूट गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नारे लगाती भीड़ ये एहसास कराती रही कि आज भी जिले की राजनीति में रिजवान जहीर की लोकप्रियता बरकरार है।
तुलसीपुर नगर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस किसानों एवं बेरोजगारों के हित की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।
कार्यक्रम में नगर पंचायत तुलसीपुर के चेयरमैन फिरोज पप्पू, मुशीर पप्पू, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर कुरील, उतरौला के पूर्व विधायक समीउल्लाह, आसिफ रजा खां, शत्रुहन सोनकर आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बधाई दी।
विज्ञापन
वहीं, डॉ. संजय सिंह ने कहा कि रिजवान अब सही पार्टी में पहुंचे हैं। वह कांग्रेस के माध्यम से गरीबों तथा मजलूमों की लड़ाई बेहतर ढंग से लड़ सकते हैं। रिजवान जहीर ने कहा कि कांग्रेस राजनीति का समंदर है। इस पार्टी में रहकर देश व समाज के लिए बेहतर प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैने कभी धर्म की राजनीति नहीं की। सपा, बसपा व भाजपा पीठ पीछे आपस में गलबहियां कर रही हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता शायर पद्मश्री बेकल उत्साही ने की। पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, खालिद बिन अफजल, प्रदेश महासचिव अरुण प्रकाश सिंह, तरुण पटेल, पूर्व विधायक अनिल सिंह उर्फ साधु भइया ने रिजवान जहीर के कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई देते हुए सपा, बसपा व भाजपा पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. इश्तियाक अहमद, अवनीश सलूजा, रेशम सिंह, नीलम अंबेडकर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।