{"_id":"63406663ad0bf0003a4d0992","slug":"river-gonda-three-person-death-gonda-news-lko65181250","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढों व टेढ़ी नदी में मिले तीन शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे गड्ढों व टेढ़ी नदी में मिले तीन शव
विज्ञापन
गोंडा। पानी में डूबने से एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कटहाघाट स्थित टेढ़ी नदी में एक युवक डूब गया था। उसका शव 36 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बाद गोड़वाघाट के पास टेढ़ी नदी में उतराता पाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना, कोतवाली नगर क्षेत्र के इंद्रापुर गांव का रहने वाला ब्रम्हानंद (35) गुरुवार की शाम घर से दत्तनगर गांव जाने के लिए निकले थे। मगर वह देर रात घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उसका शव दत्तनगर गांव में स्थित ईंट भट्ठा के गड्ढे में भरे पानी में उतराता मिला।
दूसरी घटना में, कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर गांव के ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी ने बताया कि गांव के मजरे मझवा का रहने वाला राजीव कुमार सिंह (23) बुधवार की शाम घर से हरिद्वार जाने के लिए निकला था। उसका शव शुक्रवार सुबह बहराइच जनपद के जरवल बस स्टाप के पास गड्ढे में उतराता मिला।
विज्ञापन
तीसरी घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर गांव के मजरे मझवा का रहने वाला राजेश कुमार (17) 5 अक्तूबर अपने गांव के लोगों के संग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने टेढ़ी नदी के कटहाघाट गया था। ंप्रतिमा विसर्जन के दौरान टेढ़ी नदी में तीन युवक डूबने लगे तो लोगों ने उन्हें बचा लिया था। विसर्जन से ग्रामीणों के लौटने के बाद राजेश की मां उसे गांव में तलाश रही थी। पता नहीं चला तो राजेश के टेढ़ी नदी में डूबने की आशंका पर ग्रामीणों ने गोताखोर की मांग को लेकर कटहाघाट-डेहरास मार्ग जाम कर दिया था। शुक्रवार सुबह से गोताखोर नदी में उसकी तलाश करते रहे। 36 घंटे बाद दोपहर उसका शव एक नाविक ने गोड़वाघाट के बाद उतराता देखा तो बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।